चिन्यालीसौड़ में कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का आयोजन, 82 मुर्गीपालक हुए लाभान्वित
चिन्यालीसौड़ में कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का आयोजन, 82 मुर्गीपालक हुए लाभान्वित
उत्तरकाशी (रॉबिन वर्मा)- उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष पर उत्तरकाशी जनपद के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि सिंह बिष्ट के निर्देश के क्रम मेँ सघन कुक्कुट विकास प्रायोजना ज्ञानसू, पशुपालन विभाग ने कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ मेँ कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया, जिसमें 32 मुर्गीपालकों को डॉ. मीनाक्षी डोभाल ने कुक्कुट पालन से सम्बंधित जानकारी दी गई।

साथ ही सघन कुक्कुट विकास प्रायोजना ज्ञानसू ने पशुचिकित्सालय स्यालना के अंतर्गत ग्राम गेंवला, हरेती, जयपुर, मांड्यासारी में 20 मुर्गीपालकों, पशुचिकित्सालय मुस्टिकसौड़ के अंतर्गत ग्राम भेलुड़ा मेँ 11 मुर्गीपलक एवं पशुचिकित्सालय नेताला के अंतर्गत ग्राम गवाणा एवं नेताला मेँ 19 मुर्गीपालकों कुल 50 मुर्गीपालकों को 2500 एक दिवसीय चूज़ों का वितरण किया, जिसमें इस दौरान कार्यक्रम में 82 मुर्गीपालक लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वस्तु विषय विशेषज्ञ डॉ. कौशल, डॉ मनीषा, डॉ. मनीषा, डॉ. आर. एल. मीना, आकृति देवी, डॉ. शशिधर, पशुधन प्रसार अधिकारी कुक्कुट प्रीती, डाटा एंट्री ऑपरेटर अतोल पंवार, TSR कर्मचारी कैलाश, क्षेत्र प्रसार अधिकारी कुक्कुट यशपाल रजवार, अनिल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
