धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने किया भाजपा मंडल कार्यशाला का उद्घाटन
धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने किया भाजपा मंडल कार्यशाला का उद्घाटन
विधायक ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम काे सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
नैनबाग (राजीव डोभाल)- भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नैनबाग मंडल के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस नैनबाग मे संपन्न हुई । प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने मंडल कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक देश भर चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़े की जानकारियां पार्टी कार्यकर्ताओ को दी गई।
कार्यशाला में विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा देश भर मे शक्ति केंद्राें से लेकर बूथ लेवल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी। केंद्र एंव राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं काे घर घर जाकर प्रचार प्रसार करेगी। तथा 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर नैनबाग केंपटी में आयोजन किया जाएगा। तथा कई अन्य कार्यक्रमों में जैसे मंदिरों गांव बाजरो स्कूलों में स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जाएंगे । स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होने के साथ-साथ अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण व वृक्षारोपण के साथ-साथ वरिष्ठ जनों का सम्मान आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम काे सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है ।
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी लोग एकजुट होकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करने के साथ-साथ 25 दिसंबर को दीनदयाल जयंती के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश राणा, मंडल उपाध्यक्ष अनूप थपलियाल, राहुल पंवार, कार्यशाला संयोजक होशियार सिंह, मंडल महामंत्री एवं प्रधान सुनील सेमवाल, मंडल महामंत्री मुन्ना सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कविता रौंछेला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, शूरवीर सिंह, करण कंडारी, होशियार सिंह, सविता रमोला, प्रधान सुरेश कैंतुरा, सुनील हनुमंती, रणबीर रावत, सुप्पा सिंह, रोशन सजवाण, सुनील हनुमंती, अजीत, धीरेंद्र, रघुवीर,धीरेन्द्र कंडारी, मनोज बोनियाल आदि मौजूद रहे।
