टिहरी में संस्कृत प्रतियोगिताओं का आगाज़: 14 नवंबर से शुरू होगी खंड स्तरीय स्पर्धाएं
टिहरी में संस्कृत प्रतियोगिताओं का आगाज़: 14 नवंबर से शुरू होगी खंड स्तरीय स्पर्धाएं
टिहरी- उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता खण्ड स्तरीय, जनपद स्तरीय और राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है।
जनपद टिहरी के जनपद संयोजक शैलेंद्र डोभाल और डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि यह आयोजन विकासखंड स्तर पर 14 और 15 नवंबर को जनपद के सभी विकास खंडों पर आयोजित किया जाएगा। जनपद स्तर पर 21 और 22 नवंबर को श्री देव सुमन राजकीय इण्टर कॉलेज चम्बा टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें टिहरी के संपूर्ण विकासखंडों से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी और प्रतिभागी दल प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होगा। डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में राजकीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, संस्कृत विद्यालयों के कक्षा 6 से स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्र- छात्राएं कनिष्ठ वर्ग में और कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं वरिष्ठ वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जनपद स्तर पर व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी और प्रतिभागी दल राज्य स्तर पर तीन-चार नवंबर को हरिद्वार में प्रतिभाग करेंगे।
