उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी की गई दस बाईक बरामद 

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी की गई दस बाईक बरामद
 
लक्सर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई दस बाइक को बरामद किया हैं। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते पुलिस को कुछ संदिग्धों की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने लक्सर-रुड़की हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख युवकों ने भागने का प्रयास किया। पीछा कर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम सादिक निवासी रायपुर और लक्ष्मण निवासी मोहम्मदपुर बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद की हैं।आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *