बड़कोट: स्यानाचट्टी में जलभराव से कई घर और होटल आए मलबे की चपेट में, प्रशासन मौके पर मुस्तैद
बड़कोट: स्यानाचट्टी में जलभराव से कई घर और होटल आए मलबे की चपेट में, प्रशासन मौके पर मुस्तैद
उत्तरकाशी- बड़कोट में यमुनोत्री धाम के मुख्य मार्ग पर स्यानाचट्टी में गढगाड नाला से अधिक मलबा आने से कई घर और होटल मलबे की चपेट में आ गए है। गढगाड गदेरे से मलवा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में एक अस्थाई झील बन गयी है, निकासी बाधित होने से जलभराव लगातार बढ़ता जा रहा है। खरादी में भी पहाड़ी पर हुए भू-धसाव से कम से कम 10 होटल और कई स्थानीय परिवारों के मकान खतरे में हैं। पुल के ऊपर तक पानी भर गया। प्रशासन ने सभी घरों को खाली करवा दिया है। 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। SDRF, NDRF, पुलिस, फायर सर्विस, सिंचाई विभाग राजस्व टीम उप जिलाधिकारी बड़कोट मौके पर मौजूद है। सभी ग्रामों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्राम ओजरी, ग्राम पूजारगांव, पाली गांव ,खरादी, कुथनोर, व स्यानाचट्टी मलबे की चपेट में आये हैं।
