इंद्रा सूर्य ट्रस्ट की नेक पहल: संस्था के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा ने छात्र को लैपटॉप और महिला को बुनाई मशीन की वितरित
इंद्रा सूर्य ट्रस्ट की नेक पहल: संस्था के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा ने छात्र को लैपटॉप और महिला को बुनाई मशीन की वितरित
मसूरी: मसूरी के ग्राम नवाड़ीधार में इन्द्रा सूर्य ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की।

ग्राम प्रधान मुकेश पंवार और इन्द्रा सूर्य ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा (सेवानिवृत्त) ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को सामग्री भेंट की। बी.टेक के छात्र समर्थ नौटियाल को लैपटॉप और बबीता रावत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऑटोमैटिक बुनाई मशीन भेंट की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा ने कहा कि हमारी संस्था समाज के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। लैपटॉप से जहाँ समार्थ की शिक्षा को नई गति मिलेगी। वहीं बुनाई मशीन बबीता जी को समाज में सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करेगी।”
सामग्री प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने कर्नल थापा का आभार जताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनजीओ सदस्य राजेश, दलवीर सिंह, रायपाल और लिंडडेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कर्नल थापा ने विशेष योगदान के लिए गोपाल और दीपक का धन्यवाद किया। साथ ही ग्राम प्रधान मुकेश पंवार का आभार जताया।
