अनुशासन, नेतृत्व और उत्कृष्ट शिक्षा: लेफ्टिनेंट संदीप भट्ट के 15 वर्षों का गौरवशाली सफर
अनुशासन, नेतृत्व और उत्कृष्ट शिक्षा: लेफ्टिनेंट संदीप भट्ट के 15 वर्षों का गौरवशाली सफर
उत्तरकाशी- लेफ्टिनेंट संदीप भट्ट, उत्तराखंड के वरिष्ठ जीवविज्ञान प्रवक्ता, विगत 15 वर्षों से शिक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वे पी एम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में प्रभारी प्रधानाचार्य एवं DDO के रूप में कार्यरत हैं। उनका विद्यालय PM SHRI योजना के अंतर्गत चयनित एक उन्नत संस्थान है, जहाँ वे शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने रा.इ.का. नेटवाड़ में कार्यरत रहते हुए मोरी जैसे अति दुर्गम विकासखंड में राजकीय शिक्षक संघ के निर्विरोध ब्लॉक मंत्री तथा विज्ञान समन्वयक के रूप में सफल नेतृत्व किया। वर्तमान विद्यालय में भी वे परिषदीय परीक्षा प्रभार, NSS प्रभारी और विज्ञान समन्वयक जैसे दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। आदर्श विद्यालय परीक्षा 2016 में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चयनित हुए लेफ्टिनेंट भट्ट, वर्तमान में PMSHRI GMIC मातली के प्रभारी प्रधानाचार्य होने के साथ-साथ प्रशिक्षित NCC ANO के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। दोहरे प्रशासनिक नेतृत्व के बावजूद वे जीवविज्ञान विषय का अध्यापन समयबद्धता एवं उत्कृष्ट परिणामों के साथ करते हैं। उनके विषय का परीक्षा परिणाम सदैव उत्तराखंड बोर्ड औसत से बेहतर रहा है, जो उनके शिक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। NCC प्रशिक्षण कोर्स में गोल्ड मेडलिस्ट ANO के रूप में वे पिछले पाँच वर्षों से राष्ट्र सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड 2026, नई दिल्ली में 127 कैडेट्स के दल का नेतृत्व किया तथा अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए ADG एवं DG NCC से सम्मान प्राप्त किया। उनके द्वारा शिक्षित एवं प्रशिक्षित अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। अनुशासन, नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र मानने वाले लेफ्टिनेंट संदीप भट्ट समाज के लिए एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं।
