वाहन खाई में गिरा एक की मौत
वाहन खाई में गिरा एक की मौत
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी के थाना मोरी क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन अनियंत्रित हो कर लगभग 20-30 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने बताया कि वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 घायलों को स्थानीय लोगों ने पहले ही खाई से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया। वहीं एक व्यक्ति वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने बचाव उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया।
