दुखद- स्विमिंग पूल में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत
दुखद- स्विमिंग पूल में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत
मसूरी(रोशन वर्मा)- मसूरी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्र रोज की तरह स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के लिए गया था और अपने दोस्तो के साथ स्विमिंग कर रहा था और स्विमिंग करते हुए ही वह पूल में रह गया। कुछ देर बाद जब छात्र ने कोई हरकत नहीं की जिसके बाद छात्र के दोस्तों और शिक्षकों ने छात्र को स्विमिंग पूल से बाहर निकला परन्तु वह अचेत अवस्था में था जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र को मसूरी के लंढौर कम्युनिटी हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखा गया जिसमें मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहा था कि स्विमिंग के दौरान मृतक कुछ समय के लिये स्विमिंग पूल से बाहर नहीं आया जबकि वह एक तैराक था।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है मृतक का पंचनामा की कार्यवाही कर मसूरी उप जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप स मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
13 वर्ष सक्षम रावत पुत्र उपेंद्र कुमार निवासी वेस्टर्न एवेन्यू 193 लेन नंबर 13 सैनिक फार्म न्यू दिल्ली का रहने वाला है और यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई करता था मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है स्कूल के प्रधानाचार्य और घटना के समय मौजूद शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है पुलिस सभी पहलुओं में बारीकी से जांच कर रही है।
