दर्दनाक हादसा : नदी में समाया वाहन, पांच की मौत
दर्दनाक हादसा : नदी में समाया वाहन, पांच की मौत
देवप्रयाग- रुड़की से गोचर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की कार खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने घायल को श्रीकोट श्रीनगर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शव पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना आज सुबह की है। जब रुड़की से कार में सवार होकर छह लोग गोचर शादी समारोह में जाने के लिए निकले। देवप्रयाग थाने से करीब 15 किलोमीटर आगे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। देखा तो खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़े हुए हैं और एक महिला पास में ही घायल अवस्था में तड़प रही है। किसी तरह एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरी और घायल महिला को खाई से महिला को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जिसकी पहचान अनीता नेगी निवासी रुड़की के रूप में हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से एसडीआरएफ की टीम ने पांच लोगों के शव भी बरामद किए। जिनकी पहचान सुनील गोसाई, उनकी पत्नी मीना गोसाई, पुत्र धैर्य गोसाई, पुत्र सुजल गोसाई निवासी फरीदाबाद और आदित्य नेगी निवासी रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। फिलहाल इतना पता चला है कि कार का अभी रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी नहीं हुआ है।
मृतकों के नाम:
1 सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
2 मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
3 सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
5 आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद
