वाहन यमुना नदी में गिरा, तीन की मौत
डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
डामटा- विकास नगर से परचून का सामान लेकर पुरोला जा रहा एक लोडर वाहन डामटा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। घटना में लोडर वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह मृतकों के शव नदी से बाहर निकले हैं और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र राणा ने बताया कि मृतकों की पहचान नौशाद प्रवीण जैन और अजय शाह निवासी जीवनगढ़ विकास नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के कारण जानने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है। ।
मृतकों का नाम
1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।।
3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार। हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।
