मोहम्मदपुर झाल के पास कार नहर में गिरी, एक की मौत
मोहम्मदपुर झाल के पास कार नहर में गिरी, एक की मौत
पुलिस जांच में जुटी
नारसन (पुष्पेंद्र सिंह)– कावड़ नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास कार नहर में जा गिरी, जिसमें एक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आने जाने वाले राहगीर व्यक्तियों द्वारा नारसन चौकी पर सूचना दी कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार नहर में गिरी हुई है। सूचना पर मयफोर्स के चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और झाल कर्मियों से पानी का जलस्तर कम करने के लिए कहा। कर्मियों से जलस्तर कम करवाया गया। नहर में नीचे जाकर निरीक्षण किया तो कार संख्या DL4CAN2861 होंडा सिटी पाई गई जिसके पीछे सीसे टूटे हुए थे। अंदर एक व्यक्ति का शव मिला जिस पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। वाहन के अंदर एक आधार कार्ड मिला, जिससे उक्त व्यक्ति की शिनाख्त धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई। मृतक शव का पंचनामा भरकर पीएम रुड़की मोर्चरी भिजवाया गया है। वाहन के आस पास अन्य आपदा राहत दल के माध्यम से तलाश की जा रही है। वाहन को निकालने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
