कार की टक्कर में 1 की मौत, 2 घायल
कार की टक्कर में 1 की मौत, 2 घायल
देहरादून- देहरादून के धूलकोट से दुखद खबर सामने आ रही है जहां डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है।
