समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- राजदीप सिंह परमार
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डूंडा के प्रमुख राजदीप सिंह परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दी गई. लोकगीत नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सशक्तिकरण, शिक्षा तथा निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को और मजबूत बनाया जाना आवश्यक है.उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया. कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और कई महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया.अंत में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने.अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
