उत्तराखंड

छः माह बाद भी नहीं बन पाया माल रोड पर गिरा पुस्ता 

छः माह बाद भी नहीं बन पाया माल रोड पर गिरा पुस्ता 

मसूरी (रोशन वर्मा)- मसूरी माल रोड सुधारीकरण के दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक पुश्ता ढह गया था, जिससे एक डंपर उसकी चपेट में आ गया था जिसमें सवार चालक की मौत हो गई थी। और परिचालक को गंभीर चोटे आई थी, लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी आज तक पुश्ते की मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है। जिससे वहां के आसपास के भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।

साथ ही अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय व्यापारी नीरज कुमार ने बताया कि 6 माह पहले पुस्ता ढह गया था, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा पुस्ते की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है जिससे पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि माल रोड सुधारीकरण के दौरान पुश्ता ढहने के छः महीने बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मसूरी विधायक को भी ज्ञापन दिया, लेकिन उसके बावजूद भी इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *