मिशाल: डुंडा निवासी रोशन ने खड़ा किया स्वयं का व्यवसाय, इतनी पहुंची मासिक आय
कुछ समय कठिनाई में गुज़ारने के बाद उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन नीतियों का लाभ उठाते हुए उद्योग विभाग से ₹4.75 लाख का लोन लेकर बेकरी यूनिट की शुरुआत की। शुरुआती दौर में सीमित आमदनी से संतुष्ट रहना पड़ा। लेकिन दृढ़ निश्चय और मेहनत से आज उनका व्यवसाय जनपद के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहचान बना चुका है।
वर्तमान में रोशन की मासिक आय लगभग ₹4 लाख तक पहुँच गई है और उन्होंने दो से तीन स्थानीय युवाओं को भी रोजगार का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम वास्तव में प्रदेश के पर्वतीय अंचलों में नई ऊर्जा भर रहे हैं। रोशन की सफलता इस बात का उदाहरण है कि उचित मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से उत्तराखंड का हर युवा आत्मनिर्भर बन सकता है।
