सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून- सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर उससे 26 लाख 55 हज़ार रुपये की रकम धोखाधड़ी से प्राप्त करने और सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र देने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नियुक्ति पत्र का कूटरचित होना प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। महिला ने सचिवालय में नौकरी के नाम पर युवक से 26 लाख 55 हजार रुपए लिए ठग लिए थे। नौकरी के नाम पर पैसे लेकर युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। आरोपी महिला के खिलाफ सचिवालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के 03 मामले दर्ज है। वह आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है।
