उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

नैनबाग तहसील में कर्मचारियों के रिक्त पदों और बिच्छू गांव में मोबाइल टॉवर निर्माण की मांग

नैनबाग तहसील में कर्मचारियों के रिक्त पदों और बिच्छू गांव में मोबाइल टॉवर निर्माण की मांग

 
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने डीएम नितिका खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन 

नैनबाग- सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से भेंट कर तहसील नैनबाग में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने और ग्राम बिच्छू में मोबाइल टॉवर के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में तहसील नैनबाग जौनपुर में कर्मचारियों के 08 पद रिक्त चल रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण क्षेत्रीय जनमानस को तहसील संबंधी कार्यों को कराने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में इन रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग की, जिससे कि जनता को तहसील से जुड़े काम कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ उन्होंने ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र सरतली वार्ड के अन्तर्गत ग्राम बिच्छू में स्थानीय लोग लंबे समय से मोबाइल टॉवर निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक वहां टावर नहीं लग पाया है। नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से अनुरोध किया कि क्षेत्रीय समस्या को ध्यान में रखते हुए तहसील नैनबाग में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने और ग्राम बिच्छू में नेटवर्क सुविधा के लिए मोबाइल टावर निर्माण की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने को कहा है।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सोबन दास, अनिल, हर्षमणि थपलियाल, श्याम लाल, संदीप नौटियाल राजेंद्र उनियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *