उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमदेहरादून

देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

 

देहरादून- राजधानी में हाल ही में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन मोड में आए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने आज तड़के दो अलग-अलग इलाकों रायपुर और लालतप्पर में हुई मुठभेड़ के बाद शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसएसपी देहरादून ने पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान और नाकेबंदी लागू की थी। पुलिस की टीमें शहर से लेकर देहात तक बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। आज ​तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना बदमाशों से हुआ। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। वहीं, लालतप्पर पुलिस चौकी के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय बदमाश ने स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की और पास की एक खंडर फैक्ट्री में छिपकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी तमंचे। वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को उन्होंने ही अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचे और बदमाशों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल। बदमाशों से गहन पूछताछ जारी है जिससे कि हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *