नैनबाग में कांग्रेसियों ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नैनबाग में कांग्रेसियों ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नैनबाग (राजीव डोभाल)- प्रदेश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों ने नैनबाग बाजार के मुख्य चौराहे पर गैस सिलेंडर के साथ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं जौनपुर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनबाग में बैठक कर पार्टी और संगठन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग इकाई का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, किसान, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, ओबीसी मोर्चा आदि के पदाधिकारियों को फूल मालाओं को पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

जौनपुर ब्लाक नैनबाग इकाई के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण की अध्यक्षता में लोक निर्माण भवन में आयोजित बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, घोटाला, अधिकारियों की मनमानी को आम जनता के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की खराब नीतियों के चलते देवभूमि उत्तराखंड की जनता परेशान है। भाजपा आम जनमानस को गुमराह कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने को कहा है।
पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सरकार खनन और भू माफिया के साथ मिलकर बड़े-बड़े घोटाले कर रही है। कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में संसद में खनन घोटाले के संबंध में अपनी सरकार को घेरा है। भाजपा की अंदरूनी कलह खुलकर देखने को मिल रही है। इनके द्वारा अभी तक खाली पड़े मंत्री पद भी नहीं बांटे गए है। भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, जेस्ट प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, प्रदीप कवि जोत सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, गुलशन कवि,मोहनलाल निराला, प्रवीण चौहान, गीता राम, श्याम सिंह चौहान, गंभीर सिंह पवार आदि उपस्थित थे।