मंगसीर बग्वाल का समापन, लोक गायक किशन महिपाल ने दी रंगारंग प्रस्तुति
मंगसीर बग्वाल का समापन, लोक गायक किशन महिपाल ने दी रंगारंग प्रस्तुति
अंतिम दिवस पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आईटीबीपी मातली प्रथम, बाड़ाहाट द्वितीय एवं एसडीआरएफ उजेली तृतीय तथा महिला वर्ग में बाड़ाहाट प्रथम तथा गणेशपुर द्वितीय स्थान पर रहा। हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी मंगसीर बग्वाल शोभा यात्रा पूरे नगर में निकली और रामलीला मैदान उत्तरकाशी में माधो सिंह भंडारी नाट्य प्रस्तुति एवं बग्वाल पूजन के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में रमेश चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष,उत्तरकाशी, सुरेश चौहान विधायक गंगोत्री विधानसभा, संजय डोभाल विधायक यमुनोत्री विधानसभा, प्रताप पंवार राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार, जयेन्द्र पुरी महंत काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी,राजदीप परमार ब्लॉक प्रमुख डुंडा,राज किशोर कमाण्डेट BRTE, हरीश असवाल अध्यक्ष महाकौथिग नोएडा, विधायक प्रतापनगर विक्रम नेगी एवं कनक पाल परमार पूर्व ब्लाक प्रमुख डुंडा आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अजय पुरी, राघवेंद्र उनियाल, शैलेंद्र नौटियाल, रवीन्द्र सिंह नेगी, रमा डोभाल,सुभाष सिंह कुमाई,उत्तम सिंह गुसांई, रजनी चौहान, कन्हैया प्रसाद सेमवाल, हेमराज बलूनी, शैलेंद्र मटूड़ा, प्रताप बिष्ट “ संघर्ष “, हिमानी मटुडा, साधना जोशी,अंजू सेमवाल,संजय शाह, कृष्णा बिजल्वान, राममोहन रावत, चंद्र मोहन पंवार, मनीष भट्ट , मंदीप रावत , स्वाति नौटियाल , आयुष कोटनाला, अंकित, पृथ्वी राज राणा, राजवीर नेगी इत्यादि मौजूद रहे।
