उत्तरकाशीउत्तराखंडधार्मिक

मां गंगा जी की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान, अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट 

मां गंगा जी की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान, अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट 
 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)-   मां गंगा जी की उत्सव डोली आज 11:57 पर माँ गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से विधिवत पूजा-अर्चना एवं सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान हो चुकी है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं गंगा पुरोहितों की उपस्थिति में माँ गंगा कि डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है.माँ गंगा कि डोली अब छः माह के लिए गंगोत्री धाम में विराजमान होगी।
यात्रा मार्ग में माँ गंगा कि डोली आज  रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम  करेगी.  जहाँ विशेष पूजा, भजन एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। अगले दिन 30 अप्रैल को प्रातःकाल डोली भैरों घाटी से पुनः प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुँचेगी। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर निर्धारित समय अनुसार प्रातः 10:30 पर  गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य, पेयजल, ट्रैफिक और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *