उत्तराखंड

बुजुर्ग की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार, शराब के नशे में गाली गलौज बनी वजह 

बुजुर्ग की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार, शराब के नशे में गाली गलौज बनी वजह 



मुनिकीरेती- जनपद टिहरी के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोला गांव में 63 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञान सिंह की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके छोटे भाई गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। गोविंद सिंह को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। पुलिस का दावा है कि ज्ञान सिंह शराब के नशे में गोविंद सिंह के साथ गाली गलौज करता था। इसलिए गुस्से में आकर गोविंद सिंह ने अपने भाई ज्ञान सिंह को घर में अकेला पाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गोविंद सिंह पुलिस से बचने के लिए मौके से फरार हो गया। जनपद टिहरी के एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर रितेश शाह और एसएसआई योगेश पांडे की टीम ने हत्या में इस्तेमाल बसूली, खून से लथपथ कपड़े और लकड़ी के फट्टे बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *