भजन गायक किरन शर्मा और आलोक श्रीवास्तव ने किया मंत्रमुग्ध
आया है जन्मदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे
भजन गायक किरन शर्मा और आलोक श्रीवास्तव ने किया मंत्रमुग्ध
भक्तों ने किए बाबा के अलौकिक दर्शन
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- श्री श्याम जन्मोत्सव (पाटोत्सव) के पावन पर्व पर श्री श्याम सत्संग मंडल के तत्वाधान में श्री सनातन धर्म मंदिर में बाबा श्याम का अद्भुत व मनमोहक दरबार सजा।जयपुर से आई सुप्रसिद्ध भजन गायक किरन शर्मा ने *संदेशा आया है कि बाबा आयेंगे और पलकों का घर तैयार सांवरे उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक आलोक श्रीवास्तव ने आया है जन्मदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे ओर देखो देखो नजारा खाटू धाम का तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया बाबा के भजनों की अमृतमय वर्षा कर भक्तों को झूमने नाचने पर विवश कर दिया। संपूर्ण वातावरण बाबा श्याम के भजनों से भक्तिमय हो गया।
श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर छप्पन भोग का प्रसाद बाबा को लगाया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,अग्रवाल महासभा जिलाध्यक्ष महेश मित्तल,शिव कुमार मित्तल,विनय मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल,राजेश जिंदल,उमेश सिंघल,मुकेश गर्ग,शीतल सिंघल,सोनू गर्ग,डब्बू बिंदल,दीपक गोल्डी,मोहित जिंदल,रोहित जिंदल,संजय गोयल,मुकेश गोयल,टीटू गोयल,विकास मित्तल,राम अवतार गोयल, सुशील जैन,अनिल पटवारी, जितेंद्र गर्ग,सत्यम दीक्षित,अनिल अग्रवाल,बजरंग गुप्ता,अमित गर्ग,गोपाल जोशी,संजय मित्तल, विनय गर्ग,संदीप बंसल, सुनीता गोयल,सीमा गोयल, संगीता गोयल,पूनम जैन,रचना अग्रवाल,सीमा सिंघल,मोनिका जिंदल,मिशिका बंसल,पूजा मित्तल,पूजा गुप्ता,ममता पटवारी,मानसी गर्ग,सुधा जिंदल आदि रहे।
