उत्तराखंडनैनबाग

छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित, किशोरावस्था की चुनौतियों पर मिला मार्गदर्शन

छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित, किशोरावस्था की चुनौतियों पर मिला मार्गदर्शन  

नैनबाग- समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को किशोरावस्था की चुनौतियों के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने किया। संदर्भदाता के रूप में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम प्रियंका कंडारी को आमंत्रित किया। समन्वयक के रूप में अनामिका भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रियंका कंडारी ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों, चुनौतियों से लड़ने, जीवन कौशल विकास, परीक्षाओं के मानसिक दबाव से निपटने के उपाय आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को रखा गया।

 

साथ ही उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया। समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध मेंस्ट्रुअल हैल्थ कॉमिक्स किट के माध्यम से भी बालिकाओं को किशोरावस्था व जीवन कौशल सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई, जिसे रोल प्ले के माध्यम से संपादित किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राएं लाभान्वित हुई। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं रीना चौहान,  रुचि पंवार, मोनिका नेगी, प्रियंका राणा, शोभा, मेगा ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *