उत्तरकाशीउत्तराखंड

उपजिला चिकित्सालय पुरोला में चिकित्सकों की सूझबूझ और कुशलता से गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज का जीवन किया सुरक्षित

उपजिला चिकित्सालय पुरोला में चिकित्सकों की सूझबूझ और कुशलता से गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज का जीवन किया सुरक्षित

ऑपरेशन कर लकड़ी का टुकड़ा सफलतापूर्वक निकाला बाहर 

 

उत्तरकाशी

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत द्वारा बताया गया.बृहस्पतिवार को उपजिला चिकित्सालय पुरोला में चिकित्सकों की सूझबूझ एवं कुशलता से एक गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज का जीवन सुरक्षित किया गया.उनके द्वारा चिकित्सा दल में शामिल फिजिशियन डॉ मनोज असवाल, सर्जन डॉ अर्पित राय, डॉ माही, नर्सिंग ऑफिसर हर्षमणी नौडियाल, रेडियोग्राफर अनूप नौडियाल आदि की सराहना करते हुए बताया गया कि मनवीर सिंह ग्राम देवजानी की छाती में लकड़ी का टुकड़ा फँस गया था.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्परता से ऑपरेशन कर लकड़ी का टुकड़ा सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया. यह शल्यक्रिया अत्यंत जोखिमपूर्ण थी.परंतु चिकित्सकों की विशेषज्ञता एवं टीमवर्क से मरीज को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है,वह चिकित्सकीय निगरानी में है,इस सफल उपचार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूरी चिकित्सा टीम को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *