जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने डीएम से की मुलाक़ात,जयद्वार में टावर लगाने की मांग
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने डीएम से की मुलाक़ात,जयद्वार में टावर लगाने की मांग
टिहरी- नैनबाग के ग्राम जयद्वार में मोबाइल टावर न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने जिला सभागार टिहरी में डीएम नितिका खंडेलवाल से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने डीएम को जयद्वार गांव में टावर लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। डीएम नितिका खंडेलवाल ने टावर की मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने बताया कि जयद्वार गांव में मोबाइल टावर न होने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या बनी हुई है। बताया कि जब किसी को भी कोई समस्या हो जाती है तो फोन पर बात नहीं हो पाती है। ऐसे में गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी का होना बहुत जरूरी है। गांव में मोबाइल टावर लगने से ग्रामीणों को इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप पंवार, गंभीर पंवार उपस्थित रहे।
