उत्तराखंडहादसा

बाइक सवार पिता-पुत्र गिरे गहरी खाई में, पिता की मौत, पुत्र घायल

बाइक सवार पिता-पुत्र गिरे गहरी खाई में, पिता की मौत, पुत्र घायल

 

मसूरी: मसूरी- देहरादून मार्ग पर ग्लोगी धार के पास भीषण हादसा हो गया है। जिसमें देहरादून से मसूरी जा रहे मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र गहरी खाई में गिर गए। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि हादसे का शिकार बने पिता पुत्र रायपुर निवासी है। 40 वर्षीय अशफाक अहमद अपने 14 वर्षीय बेटे फैजान अहमद के साथ प्लेटिना बाइक से मसूरी जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों पेंट-पुताई के काम से मसूरी जा रहे थे। मौके पर फायर सर्विस मसूरी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। हादसे में अशफाक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में फैजान को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर युवक का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *