उत्तरकाशी: माण्डो बाईपास के पास दर्दनाक हादसा, भागीरथी नदी में गिरने से बाइक सवार की मौत
उत्तरकाशी: माण्डो बाईपास के पास दर्दनाक हादसा, भागीरथी नदी में गिरने से बाइक सवार की मौत
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी के तेखला-माण्डो बाईपास मार्ग पर ग्राम माण्डो के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार भागीरथी नदी में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने व्यक्ति को नदी किनारे देखा और तुरंत उत्तरकाशी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और SDRF टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के बाद पाया गया कि दुर्घटना कल रात की है। मृतक को SDRF, पुलिस और आपदा प्रबंधन QRT टीम की मदद से सड़क तक लाया गया और फिर मॉर्चरी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।मृतक की पहचान विजय थापा पुत्र राम सिंह थापा उम्र 39 वर्ष ग्राम बार्सू नेपाली मूल के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
