रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नैनबाग शरदोत्सव खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी का शुभारंभ
नैनबाग (राजीव डोभाल)- पिछड़ी अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति नैनबाग का तीन दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह एवं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी का उद्घाटन विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित रिबन काटकर शरदोत्सव के ध्वज को फहराया गया। राष्ट्रगान गाकर बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत और प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नैनबाग डॉक्टर सुमिता श्रीवास्तव ने किया।
तीन दिवसीय 35 वां नैनबाग शरदोत्सव के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में उभरते खिलाड़ियों और कलाकारों को उचित मंच मिलता है। नैनबाग शरदोत्सव में सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जनमानस का अहम योगदान रहता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की छोटे-छोटे आयोजनों से प्यार प्रेम व सौहार्द बना रहता है। क्षेत्र में विकास की गति को ऊर्जा मिलती है।

जिला प्रशासन टिहरी की ओर से विभिन्न स्टाल लगाए गए जिसमें उद्यान विभाग कृषि विभाग पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग सहकारिता विभाग कृषि विभाग द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए। 21वां राज्य स्तरीय बालक जूनियर कबड्डी प्रतियोगिताओं में 13 जिलों के टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पहला मैच हरिद्वार और रुद्रप्रयाग के बीच खेला गया जिसमें हरिद्वार 27 और रुद्रप्रयाग 18 अंक हरिद्वार विजयी रहा।
उद्घाटन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, प्रधान में नैनबाग दिनेश खन्ना, क्षेत्र पंचायत सदस्य में अंजलि कैंतुरा, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार, ज्येष्ठ प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, कनिष्क प्रमुख समीर सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, सचिव समारोह प्रदीप कवि, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र पंवार, प्रधान नीतू रावत, प्रधान सरोज भंडारी, प्रधान अनिल बिजल्वाण ,प्रधान वीरेंद्र तोमर, प्रधान गुलशन कवि, प्रधान प्रवीण कुमार, टीकम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत, श्याम सिंह चौहान, विरेश कवि अजित सिंह रावत आदि लोग मौजूद थे।
