अवैध खनन पर नैनबाग तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन सीज
अवैध खनन पर नैनबाग तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन सीज
नैनबाग (राजीव डोभाल)- तहसीलदार नैनबाग साक्षी उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व विभाग तहसील क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें उत्तराखंड खनन परिहार अधिनियम के तहत दो दिन में छोटे- बड़े अवैध खनन से लदे वाहनों को सीज करते हुए एक लाख पचास हजार रुपए अर्थदंड लगाया गया, जिससे सभी वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए हमको लेकर कई दिनों से शिकायत मिल रही थी जिसको लेकर तहसील प्रशासन की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 7 छोटे बड़े वाहनों को अवैध खनन के चलते वाहनों को सीज किया गया। अवैध खनन से जुड़े वाहनों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान तहसील नैनबाग दीपेंद्र राणा कानूनगो, राजस्व उपनिरीक्षक भटोली राकेश सेमवाल, राजस्व उप निरीक्षक नैनबाग पवन राणा, होमगार्ड मोहनलाल राकेश आदि लोग टीम में शामिल थे।
