आए थे नैनीताल घूमने और पहुंच गए जेल
आए थे नैनीताल घूमने और पहुंच गए जेल
नैनीताल- रामपुर, उत्तर प्रदेश से UP 16 नंबर की ऑल्टो कार से पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल पहुंचने पर लेक ब्रिज टोल टैक्स तल्लीताल पर जब टोल कर्मियों द्वारा उनसे टोल मांगा गया तो टोल टैक्स देने के बजाय पर्यटक द्वारा वाहन से तलवार निकालकर टोल टैक्स कर्मी पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। पीड़ित टोल टैक्स कर्मी की तहरीर पर Nainital Police द्वारा तत्काल घेराबंदी करते हुए भाग रहे पर्यटक को तलवार सहित गिरफ्तार किया गया।
