उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी के पाही गांव में भालू के हमले के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

 

 

 

उत्तरकाशी के पाही गांव में भालू के हमले के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

 

उत्तरकाशी

भटवाड़ी ब्लॉक पाही गांव में बीते दिनों एक ग्रामीण महिला पर भालू द्वारा किए गए हमले के बाद प्रशासन और वन विभाग सतर्क हो गया है। घटना के बाद उप जिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने टीम को क्षेत्र में निगरानी गश्त बढ़ाने एवं पिंजरा लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

 

टकनौर रैंज के वन दरोगा नरेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए वन कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और भालू को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया जा रहा है।

 

वन दरोगा नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, बीट अधिकारी अतर सिंह गुसाईं, ग्राम प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *