उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बसंत पंचमी पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत हवन-पूजन का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बसंत पंचमी पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत हवन-पूजन का आयोजन

 

खाड़ी/टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने किया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हवन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति पूजन एवं नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हमारी भारतीय संस्कृति, मूल्य एवं परंपराओं को पुनः उजागर करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पर्यावरण एवं नदियों की शुद्धता की कामना की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजन की परंपरा रही है, जिसे आज की पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने की शपथ ली। नमामि गंगे के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर निरंजना शर्मा, डॉ. ईरा, डॉ. संगीता बिज्लवाण जोशी, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीनाक्षी, मीना, डॉ. शन्नवर योगाचार्य रघुवीर, कनिष्क सहायक कु.मनीषा, आशीष, दीपक, हितेश, पंकज उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *