पूर्व विधायक सुरेश राठौर भाजपा से निष्कासित
पूर्व विधायक सुरेश राठौर भाजपा से निष्कासित
देहरादून- भाजपा के पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके अमर्यादित आचरण को लेकर वायरल वीडियो का पार्टी संज्ञान लेकर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कहा कि उनके द्वारा दिये गए जवाब से संगठन संतुष्ट नही था। उन्हें लगातार पार्टी की मर्यादा एवं सामाजिक आचरण का उल्लंघन दोषी पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
