खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, कई खाद्य प्रतिष्ठानों को दिए नोटिस
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, कई खाद्य प्रतिष्ठानों को दिए नोटिस
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टिहरी की टीम ने नैनबाग क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह अभियान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिहरी के नेतृत्व में संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 27 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें कुछ प्रतिष्ठानों को बिना लाइसेंस संचालन करने व अन्य खाद्य सुरक्षा प्रावधानों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया।
टीम में शामिल अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी। निरीक्षण टीम में शारदा शर्मा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिहरी, श्रीचंद कुमाई सहायक,नैनबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर आदि उपस्थित रहे।
