उत्तराखंडक्राइम

पुलिस ने अवैध रूप से जुआ और कसीनो खेलते हुए 21 युवक और 12 बार बालाओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध रूप से जुआ और कसीनो खेलते हुए 21 युवक और 12 बार बालाओं को किया गिरफ्तार

नकदी, मोबाइल, ताश की गड्डियां बरामद 

 

नैनीताल- नैनीताल के ज्योलीकोट डोलमार क्षेत्र में एक होटल में अवैध रूप से जुआ खिलाने वाला कसीनो पकड़ा गया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिलने के बाद नैनीताल के होटल में विभिन्न अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया गया है। नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार, एक विशेष टीम ने होटल छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पाया गया कि होटल में अवैध रूप से कसीनो और जुआ खेला जा रहा था और इसका प्रचलन होटल कर्मियों और बार बालाओं द्वारा किया जा रहा था। इसके साथ ही, शराब भी अवैध रूप से परोसी जा रही थी। इस घटना के बाद, पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद होटल के मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। परन्तु मौके पर मौजूद अवैध रूप से जुआ खेल रहे सभी 21 युवक व 12 बार बालाओं को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए थाना तल्लीताल लाया गया जहाँ सभी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मुकदमा दर्ज किया है। होटल में अवैध रूप से कसीनो व जुआ खिलाने एवं अवैध रूप से शराब परोसने के सम्बन्ध में होटल स्वामी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।संपूर्ण घटनाक्रम का अनावरण प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया।

बरामदगी माल1- जुआ की फड से बरामद कुल 4 लाख रुपये

2- जुआ खेल रहे लोगो की जामा तलाशी से कुल 01 लाख, 68 हजार 90 रुपये बरामद।

3- मौके से 3667 कैसीनो चिप्स गोल व 25 आयताकार कैसीनो चिप्स बरामद।

4- तास की गड्डी- 8

5- सिगरेट की डिब्बी 11 व 02 लाईटर

6- अलग-अलग ब्रान्ड की 12 बोतल शराब

7- 04 वाहन सीज ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *