एकता और भाईचारे की मिशाल: जौनपुर के कई गांवों में निर्विरोध चुने गए प्रधान
एकता और भाईचारे की मिशाल: जौनपुर के कई गांवों में निर्विरोध चुने गए प्रधान
टिहरी- जौनपुर के कई गांवों ने एकता और भाईचारे की मिशाल पेश की है। कई गांवों में निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। प्रधान चुनने पर ग्रामवासी रासो तांदी नृत्य पर झूम उठे।


ग्राम खैराड़ प्रदीप कवि, नैनगांव विक्रम चौहान, नकोट से दिनेश पंवार, म्याणी दर्शनी देवी, देवन बॉबी, ढकरोल काजल पंवार, टिकरी नीलम देवी, कैंथ महावीर सिंह पंवार, ख़ासकोटी रंजीता रावत, बणगांव बबिता देवी, मातली मोहन कुमार, घोड़ाखुरी दीपिका असवाल, भटवाड़ी सुनील सेमवाल, थापला से संजय सिंह पडियार, लगड़ासू अंजिता रावत, कफुल्टा, गैड सहित कई गांवों में निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं।

वहीं ग्राम पंचायत नकोट में तीसरी बार भी निर्विरोध प्रधान चुना गया है। ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से दिनेश पंवार को निर्विरोध प्रधान चुना गया है। दिनेश पंवार को निर्विरोध प्रधान बनने पर ग्राम वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बता दें कि पहले भी नकोट से दो बार निर्विरोध प्रधान चुना गया है। तीसरी बार भी दिनेश पंवार को निर्विरोध प्रधान चुना गया है।

