उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमदेहरादून

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नकली पनीर-दही सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 250 किलोग्राम नकली पनीर और 50 किलोग्राम नकली दही बरामद 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नकली पनीर-दही सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 250 किलोग्राम नकली पनीर और 50 किलोग्राम नकली दही बरामद 

 

सेलाकुई- आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नकली पनीर और दही की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना सेलाकुई पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लग्जरी कारों में रखे 250 किलोग्राम नकली पनीर और 50 किलोग्राम नकली दही बरामद किया है। एसएसपी अजय सिंह ने पछवादून क्षेत्र में लंबे समय से नकली पनीर की सप्लाई की शिकायतों का स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर सेलाकुई बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे से तेज गति से आती हुई दो कारों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में भारी मात्रा में पनीर और दही पाया गया। पूछताछ में वाहन चालकों ने सामग्री के नकली होने की बात स्वीकार की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर वरिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को बुलाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही सैंपलिंग की, जिसमें पनीर और दही नकली पाए गए। इसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली पनीर और दही को नष्ट किया। इस संबंध में थाना सेलाकुई में अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों वसीम और प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे यह नकली पनीर बाबर निवासी लक्सर और दिनेश लुथरा निवासी नेहरू कॉलोनी से खरीदकर लाए थे, जिसे एक शादी की बुकिंग में सप्लाई किया जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *