वाहन दुर्घटना में चालक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने 400 मीटर गहरी खाई से निकाला शव
वाहन दुर्घटना में चालक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने 400 मीटर गहरी खाई से निकाला शव
चकराता के त्यूणी कांडा बैंड के पास वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूणी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है और उसमें केवल चालक सवार था। एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। मृतक की पहचान महेश थापा निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
