सितारगंज: अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने ढल मार्केट में की नुक्कड़ सभा
लोगो के हक के लिए में आत्मदाह तक कर लूंगा ; संजय गोयल
अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने ढल मार्केट में की नुक्कड़ सभा
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)–नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने ढल मार्केट में एक नुक्कड़ सभा कर फड़, खोखा,सब्जी के व्यापारियों से वोट डालने की अपील की।उनके साथ हज कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष खतीब अहमद भी मौजूद रहे।इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने कहा कि अगर आप लोग मेरा साथ देकर सही प्रत्याशी का चुनाव करोगे तो आपके शहर का विकास होगा।ओर में आप लोगो के बीच पला बड़ा हुआ हू।आप मेरे बारे में सब जानते हो और मैं हर दुख सुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।
भाजपा नेता संजय गोयल ने कहा कि मैं आठ साल व्यापार मंडल का अध्यक्ष रहा हूं और हमेशा व्यापारी भाईयो के साथ खड़ा रहा हूं आप लोग जानते है। कि किस तरह से मेरे ऊपर कितने मुकदमे हुए लेकिन में कभी डरा नहीं ओर मैं वादा करता हूं कि आप लोग सुखदेव भाई को जिताओ में आपके काम के लिए हर समय तैयार रहूंगा और जरूरत पड़ी तो आप लोगो के हक के लिए में आत्मदाह तक कर लूंगा।इस मौके पर हज कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष खतीब अहमद,राकेश त्यागी,मुकेश गर्ग,साहब सिंह,महेश मित्तल,नीरज गुप्ता,राकेश ढल,दीपक गुप्ता,नवीन भट्ट,सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
