37वाँ नैनबाग शरदोत्सव: तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने किया शुभारंभ
37वाँ नैनबाग शरदोत्सव: तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने किया शुभारंभ
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति के तत्वाधान में 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव सरदार सिंह राजकीय इंटर नैनबाग के खेल मैदान में तीसरे दिन खेल प्रतियोगिता जारी रही है।
गुरुवार को सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में तीसरे दिन के प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा और मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने किया। समारोह समिति द्वारा कार्यक्रम में विगत नौ साल लगातार प्रदेश मुख्यमंत्री को आमंत्रण के बाद नहीं आने पर रोष जताया। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान हैं। ये आपसी जुड़ाव का सशक्त माध्यम हैं। कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव तत्पर है। समिति द्वारा रखी गई मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा और इस संबंध में वार्ता की जाएगी।

पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि खेल और संस्कृति के क्षेत्र लगातार कार्य करते आ रहे है। जिसका नतीजा यह है कि एक छोटे से गांव चिलामू से अर्जुन पुरस्कार के साथ तीन द्रोणाचार्य पुरस्कार से प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गलत नशा बहुत घातक है। नगर पालिका मसूरी के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और पूर्व जिपं अध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि अपने संस्कृति को संयुक्त रूप में आगे बढ़ाना चाहिए । साथ ही सभी को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के एकजुट होकर करना चाहिए। पहाड़ के गांव से लोग पलायन कर एक चिंता का विषय है। कार्यक्रम का संचालन दर्शन लाल नौटियाल ने किया ।
इस मौके पर समिति समारोह अध्यक्ष वीरेंद्र सिँह रावत,जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत,जिपं राम दयाल शाह,प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल,सरदार सिंह राणा,अनिल सिंह चौहान,बचन सिंह चौहान, मंजू पंवार ,दिनेश कैंतुरा,देशपाल पंवार,राजेश सजवाण,सरदार सिंह कंडारी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, सुनील सेमवाल प्रधान,महिपाल सजवाण,गंभीर सिंह रावत, सोबत सिंह कैंतुरा,रणबीर रावत,प्रवीन चौहान,सरदार सिंह हनुमंती,वीरम सिंह तहसील,राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी, आदि उपस्थित थे।
