उत्तरकाशीउत्तराखंड

प्रभावितों को उपलब्ध करा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां 

प्रभावितों को उपलब्ध करा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)-  उत्तरकाशी ज़िले के हर्षिल-धराली क्षेत्र में आए भीषण क्लाउड-ब्लास्ट से स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी देने के उद्देश्य से रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून और ओर्बिस् फाइनेंस कॉरपोरेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से राज्य भर से आई मेडिकल टीमों के रहने और खाने की संपूर्ण व्यवस्था शिवलिंगा होटल उत्तरकाशी में 6 अगस्त 2025 से की गई हैं l टीम में अनुभवी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवक शामिल हैं, जो प्रभावित लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, प्राथमिक उपचार, और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध करा रहे हैं।
रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून के सचिव स्वामी असीमात्मानंद महाराज ने बताया कि ऐसे कठिन समय में पीड़ितों तक त्वरित चिकित्सा और सहयोग पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेडिकल टीम को सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन और ज़रूरी लॉजिस्टिक सहायता मिले ताकि वे अपना कार्य प्रभावी ढंग से कर सकें।
ओर्बिस् फाइनेंस कॉरपोरेट लिमिटेड के चेयरमैन अतुल गुप्ता ने कहा समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए.हम इस मिशन में हर संभव योगदान दे रहे हैं. ताकि आपदा से प्रभावित व्यक्तियों तक मदद पहुँच सके। यह राहत अभियान आने वाले दिनों तक जारी रहेगा और ज़रूरत के अनुसार अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *