उत्तराखंडनैनबाग

पंचायत चुनाव की तैयारियां को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर- सूर्यकांत धस्माना

पंचायत चुनाव की तैयारियां को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर- सूर्यकांत धस्माना
नैनबाग(राजीव डोभाल)- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत का नैनबाग पहुँचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान धनोल्टी विधानसभा का पर्यवेक्षक बनने विजय सिंह गुंसाई का सम्मान किया। साथ ही पार्टी, संगठन, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और  विधानसभा 2027 की तैयारी को लेकर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार द्वारा खनन माफिया भू माफिया को संरक्षण देकर उन्हें पाला जा रहा है। आए दिन मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी महिला उत्पीड़न के साथ-साथ मर्डर हो रहे हैं कानून व्यवस्था ध्वस्त है। माफिया को कानून का कोई भी डर नहीं है। अन्य राज्यों से माफिया आकर देवभूमि उत्तराखंड में शरण ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर तक मजबूत करने और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों महंगाई खनन भ्रष्टाचार बेरोजगारी खराब कानून व्यवस्था अधिकारियों की मनमानी आम जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेसियों को एकजुट होकर मजबूती के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव गांव जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस द्वारा देश और राज्य में विकास की गंगा को बहाया है। भाजपा सरकार में बड़े-बड़े माफिया पनप रहे है। प्रदेश में कानून का कोई डर नहीं है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नैनबाग दीपचंद सजवाण, थत्यूड़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज भंडारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह ,सोशल मीडिया प्रभारी चैन सिंह, अखिलेश उनियाल,अमेन्द्र बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दर्शन लाल नौटियाल, ज्येष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी, शरण सिंह पवार,श्याम सिंह चौहान, गंभीर सिंह रावत, देशपाल सिंह पंवार, अनिल कंडारी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *