उत्तराखंड

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम : सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ के छात्रों ने लहराया परचम

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम : सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ के छात्रों ने लहराया परचम
उत्तरकाशी- उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज शक्तिपुरम चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी (श्री द्रोणाचार्य स्कूल) के छात्र छात्राओं ने फिर से अपना परचम लहराया। बता दें कि विगत सत्रों की भांति इस सत्र भी परिषदीय परीक्षा 2025 में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ के छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में अपना दबदबा बनाए रखा। इस वर्ष की परिषदीय परीक्षा में 10 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और 04 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट में प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष हाईस्कूल में English medium section से 06 और हिन्दी माध्यम से 04 छात्र-छात्राओं और इस प्रकार 10 छात्र-छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में तमन्ना रैंक 4 वीं, दीपिका रैंक 5 वीं, रीतिका रैंक 7 वीं, आदित्य जोशी रैंक 13 वीं, दुर्गा राणा रैंक 16 वीं, पीयूष नेगी रैंक 19 वीं, देवेश भारती 20 वीं तथा सुशान्त नेगी ने 24 वीं रैंक रैंक प्राप्त की हैं। इंटरमीडिएट में गोपाल सिंह राणा रैंक 13 वीं, ब० आस्था सजवाण रैंक 17वीं, आराध्य नौटियाल रैंक 21 वीं तथा सौम्याजीत रैंक 24 वीं प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल 100 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट 100 प्रतिशत रहा। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 157 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें से 72 छात्र-छात्राएं विशेष योग्यता के साथ तथा 58 छात्र-छात्राएं प्रथम व 27 छात्र-छात्राएँ द्वितीय श्रेणी में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 194 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे जिसमें से 69 छात्र-छात्राएं विशेष योग्यता और 115 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी व 10 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए हैं। विगत कई वर्षों से अब तक विद्यालय के 350 से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर चुके है। जिनमें से 225 से अधिक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की मेरिट सूची तथा 120 से अधिक छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर चुके है। परिषदीय परीक्षा 2019 में इसी विद्यालय की छात्रा शताक्षी तिवारी ने इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान, सक्षम नौटियाल ने द्वितीय एवं एवं शीतल जगूडी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। गत सत्र 2022 में विपिन कैन्तुरा ने पांचवा एवं हाईस्कूल परीक्षा में समीक्षा राणा ने छठवां तथा तनुजा भण्डारी ने सातवां स्थान प्राप्त कर टॉप 10 में अब तक 100 से अधिक छात्रों ने स्थान प्राप्त किए हैं। जिसके फलस्वरूप विद्यालय का प्रदेश में अपना वर्चस्व एक उत्कृष्ट परीक्षा फल देने में बरकरार है।
इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर 50 से अधिक छात्र/छात्राएं अपर पी० सी० एस०, में सेवाएं दे रहे हैं और कई छात्र/छात्राएँ IIT दिल्ली. मुम्बई, बी० एच० यू० से रिसर्च कर रहें हैं और 150 से अधिक छात्र/छात्राएं इंस्पायर अवार्ड एवं 500 से अधिक छात्र/छात्राओं की माताएं स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। आज विद्यालय श्री द्रोणाचार्य की उपाधि से अंलकृत प्रधानाचार्य एनएल बंगवाल के कुशल नेतृत्व और आचार्यों के अथक प्रयासों से विद्यालय शिक्षा का केन्द्र बना हुआ है। विद्यालय शिक्षा का केन्द्र हीं नहीं, अपितु संस्कार एवं नैतिक गुणों का केंद्र भी है और समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *