हनुमान जयंती की पावन वेला पर विशाल भंडारा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने प्रसाद ग्रहण किया
हनुमान जयंती की पावन वेला पर विशाल भंडारा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने प्रसाद ग्रहण किया
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)· नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर एवं श्री रामेश्वर शिव शक्ति मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय सौरभ बहुगुणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह के साथ विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।साथ ही सैकड़ों बाला जी के श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।भक्ति, सेवा और समर्पण की यह दिव्य अनुभूति सदैव स्मरणीय रहेगी। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के यशस्वी विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा सभासद दीपक गुप्ता, उपकार सिंह,अमरजीत सिंह कटवाल आदि सैकड़ो श्रद्धालुओ ने सितारगंज के मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी का गुणगान किया और मंदिर परिसर में सभी भक्तजनों से मिले और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
