उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

थानाध्यक्ष दिलवर नेगी ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई थाने पर सत्यापन परेड 

थानाध्यक्ष दिलवर नेगी ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई थाने पर सत्यापन परेड 
 

पिरान कलियर (श्रवण गिरी)- हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार एसपी देहात और क्षेत्रधिकारी रूड़की के निर्देश पर थाना पिरान कलियर परिसर में थानाध्यक्ष दिलवर नेगी ने थाने का कार्यभार संभालते ही थाना क्षेत्रांतर्गत समस्त हिस्ट्रीशीटर की सत्यापन के लिए परेड ली। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे। सभी से उनके द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कड़ी हिदायत दी गई कि यदि किसी भी अपराध में उनकी संलिप्ता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही  की जाएगी। थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं उसका विवरण थाना पिरान कलियर को अवगत कराये जाने और अपनी उपस्थिति थाना में हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में अंकित कराए जाने के लिए बताया गया। हिस्ट्रीशीटरों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी को बताया कि किसी भी अपराध की कोई भी पुनरावृत्ति न होने पाएं। अगर की जाएगी तो उसके विरुद्ध जिला बदर/आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।  जो हिस्ट्रीशीटर शांत चल रहे हैं उम्र भी अधिक हो गई है उनकी निगरानी और  जिनकी मृत्यु हो गई है है उनकी हिस्ट्री शीट बंद करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। बीट अधिकारियों को ई-बीट बुक के माध्यम से हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *