शीतकालीन यात्रा के लिए 27 फरवरी को उत्तरकाशी पहुंचेगे PM नरेंद्र मोदी, हर्षिल और मुखबा का करेंगे दौरा
शीतकालीन यात्रा के लिए 27 फरवरी को उत्तरकाशी पहुंचेगे PM नरेंद्र मोदी, हर्षिल और मुखबा का करेंगे दौरा
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- PM नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उत्तरकाशी जिले के मुखवा क्षेत्र में 27 फरवरी को पहुंचेंगे. PM के स्वागत के लिए इस क्षेत्र को भली भांति सुज्जिद किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सड़कों व पार्किंग के निर्माण के साथ ही अन्य तैयारिया की जा रही है।
PM उत्तरकाशी के मुखवा माँ गंगा का शीतकालीन आवास मे माँ गंगा के दर्शन करेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे तो यहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और मां गंगा का जो स्थानीय खानपान का भोग लगता है वही उनको भोग के रूप में दिया जाएगा और साथ में मां गंगा की कलश भेंट कर उनका स्वागत किया जाएगा।
सुरेश सेमवाल का कहना है कि अगर हमारे प्रधानमंत्री मुखवा आते हैं तो निश्चित तौर पर शीतकालीन यात्रा काफी हद तक बढ़ेगी और लोग मुखवा आने के लिए आकर्षित होंगे और यहां पर जो पर्यटन व्यवसाय है। उसका काफी फायदा आम जनता को भी होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद हिमालय और हर्षिल घाटी के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन कर सकेंगे।
इस ऐतिहासिक मौके पर ग्रामीण प्रधानमंत्री के सम्मान में पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देने की तैयारी में भी जुटे हैं। प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर हर्षिल, बगोरी व मुखवा गांव में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
