उत्तराखंडउधम सिंह नगर

चौहद्दी के आधार पर पीएम आवास योजना देने की मांग

चौहद्दी के आधार पर पीएम आवास योजना देने की मांग

 

 

सितारगंज(दीपक भारद्वाज)चौहद्दी के आधार पर गांव में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ देने के लिए ग्राम प्रधानों ने तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन दिया है*। *उनका कहना है कि कई लाभार्थियों के पास रजिस्ट्री जमीन न होने के कारण वह इससे वंचित रह जा रहे हैं*।

शनिवार को गांव सुरेंद्रनगर के प्रशासक राजा हालदार और देवनगर के प्रशासक नारायण सरकार ने तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत तमाम गांव में सर्वे और जियो टैग का कार्य चल रहा है। लेकिन कई लाभार्थियों के पास रजिस्ट्री जमीन न होने के कारण वह इससे वंचित रह जा रहें हैं। उन्होंने तहसीलदार से तहसील स्तर पर चौहद्दी बनाए जाने की मांग की है। जिससे की वंचित रह गए लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *