ठेकेदार-PMGSY विभाग के मतभेद में फंसी गांव की सड़क, सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीणों में गहरा रोष
ठेकेदार-PMGSY विभाग के मतभेद में फंसी गांव की सड़क, सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीणों में गहरा रोष
विभाग का कहना है कि कामर गांव की सड़क को ठीक करने के लिए ठेकेदार को आदेश दिये हैं। साथ ही विभाग ने ठेकेदार को इस सड़क के लिए अभी तक कोई रिपेरिंग का बजट नहीं दिया। इसी वजह से ठेकेदार इस सड़क को सही करने में लापरवाही दिखा रहा हैं। PMGSY द्वारा जल्द बजट देने की बात कहीं गई। साथ ही इस पर जल्द कार्य किया जायेगा।
PMGSY विभाग का कहना है कि हमने ठेकेदार को कई बार लिखित व मौखिक तौर में कहा मगर ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं है। इस सड़क की बड़ी बात यह है कि यह सड़क गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान के गांव से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। अब सवाल यह उठता है कि जब वर्तमान विधायक के गांव में ठेकेदार और विभाग ये खेल खेल रहे हैं तो बाकी क्षेत्रों की क्या स्थिति हो सकती हैं ?
